HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : साइकिल से घर जा रहा था सिडकुल कर्मी, डंपर की...

लालकुआं : साइकिल से घर जा रहा था सिडकुल कर्मी, डंपर की टक्कर से मौत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

लालकुआं समाचार | नगर से खरीददारी कर साइकिल से हल्दूचौड़ अपने घर लौट रहे सिडकुल कर्मी को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में सिडकुल कर्मी की मौत हो गई, घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd

मिली जानकारी के मुताबिक, हल्दूचौड़ के दीना डी-क्लास गांव निवासी 48 वर्षीय सुरेश चंद्र जोशी सोमवार देर शाम लालकुआं बाजार से साइकिल से अपने घर लौट रहे थे कि तभी 8:30 बजे करीब वन निगम के डिपो संख्या 4 और 5 के बीच तेज गति से जा रहे डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गंभीर अवस्था में हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। हादसे का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना से उनकी पत्नी ममता जोशी, 17 वर्षीय पुत्र दीपक और 12 वर्षीया पुत्री प्रिया का रो-रोकर बुरा हाल है, अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे से हर कोई हतप्रभ है। मिलनसार स्वभाव के सुरेश जोशी क्षेत्र में सदैव आसपास के लोगों के सुख-दुख में शरीक होते थे, उनके निधन से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बुधवार की प्रातः उनका चित्रशिला घाट रानीबाग में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उत्तराखंड : शारदा नदी में नहाते समय डूबा 12 साल का आर्यन, शव देख परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments