HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : धराशाही हुई दीवार बनी परेशानियों का सबब, एसई से मिला...

अल्मोड़ा : धराशाही हुई दीवार बनी परेशानियों का सबब, एसई से मिला प्रतिनिधिमंडल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

यहां रानीधारा मार्ग में विगत दिनों बारिश से गिरी दीवार का निर्माण नहीं होने से स्कूली बच्चों व आम नागरिकों को आवागमन में खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। इस संबंध में आज लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह ‘मोनू’ के नेतृत्व में नागरिकों ने लोनिवि के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की।

सभासद अमित साह ‘मोनू’ ने लोनिवि प्रांतीय खंड के अधीक्षण अभियंता जीसी आर्य को बताया कि रानीधारा रोड की एक दीवार जो पिछले मंगलवार को बारिश के कारण गिर गई थी, उसका आज तक पुर्ननिर्माण नहीं हो पाया है। यहां पास ही दो स्कूल भी हैं। जहां के छोटे—छोटे बच्चों को स्कूल आने—जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। आम नागरिक भी परेशान हैं।

उन्होंने अधीक्षण अभियंता को बताया कि उनकी इस संबंध में जिला अधिकारी से भी वार्ता हुई है। उन्होंने प्रांतीय खंड को आगणन तैयार करने के लिए कहा है। अतएव इस सड़क का तत्काल कार्य आरंभ कर दिया जाए। प्रांतीय खंड के अधीक्षण अभियंता ने कुछ तकनीकी दिक्कतों का हवाला दिया और कार्य जल्द शुरू करवाने का भरोसा दिलाया। वार्ता करने वालो में सभासद अमित साह ‘मोनू’, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व भाजपा नगर महामंत्री कृष्णा सिंह, सभासद मनोज जोशी, दीक्षित जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments