HomeUttarakhandAlmoraAPS Almora में योग शिविर का शुभारम्भ, 250 विद्यार्थी कर रहे प्रतिभाग

APS Almora में योग शिविर का शुभारम्भ, 250 विद्यार्थी कर रहे प्रतिभाग

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को व्यपाक बनाने तथा विद्यार्थियों में योग और स्वास्थ्य के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में आज शनिवार से योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ हो गया है। शिविर में कक्षा 08 से 12 तक के कुल 250 छात्र—छात्राएं योग का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

प्रशिक्षण शिविर में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के योग विभाग से श्वेता पुनेठा बतौर योग प्रशिक्षिका मौजूद रहीं। इस कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा आठ से बारहवीं तक के लगभग 250 विद्यार्थियों और शिक्षक—शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान वज्रासन, ताड़ासन, वृक्षासन, अनुलोम विलोम तथा सूर्य नमस्कार सहित अन्य प्राणायाम और आसनों का अभ्यास प्रशिक्षिका द्वारा कराया गया। सभी प्रतिभागियों में इस कार्यक्रम के प्रति खासा उत्साह देखा गया। इधर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने बताया कि यह योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2022 तक प्रतिदिन सुबह सात बजे से आयोजित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments