HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अधीर रंजन के निलंबन से चढ़ा कांग्रेस का पारा, प्रदर्शन

अल्मोड़ा: अधीर रंजन के निलंबन से चढ़ा कांग्रेस का पारा, प्रदर्शन

👉 केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
👉 तानाशाही के बल पर लोकतंत्र का गला घोटने का आरोप

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर बढ़ रही हिंसा और कांग्रेस नेता सदन अधीर रंजन चौधरी को निलम्बित करने के मामलों को लेकर आज अल्मोड़ा में कांग्रेसजनों का पारा चढ़ गया। कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ‘गुडडू’ के नेतृत्व में स्थानीय चौघानपाटा में एकजुट होकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री तानाशाही रवैया अपनाकर लोकतंत्र की आवाज दबाने पर तुले हैं।
लोकतंत्र का गला घोटने जैसा कृत्य: भूपेंद्र भोज

प्रदर्शन के लिए जुटे कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए पार्टी जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ‘गुडडू’ ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर गत 04 महीनों से हिंसा की आग में जल रहा है और लोग हिंसा में मारे जा रहे हैं, कई लोग बेघर हो गए हैं, लेकिन मणिपुर में सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार हिंसा रोकने में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इसी विफलता व मणिपुर हिंसा पर जब लोकसभा में जब प्रधानमंत्री से कांग्रेस नेता सदन अधीर रंजन चौधरी ने जवाब मांगा, तो प्रधानमंत्री के इशारे पर लोकसभा अध्यक्ष द्वारा श्री चौधरी को निलम्बित कर दिया गया। उन्होंने इसे लोकतंत्र का गला घोटने जैसा कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहंकार के आंकठ में डूबकर देश की संसदीय लोकतंत्र की गरिमा को चोट पंहुचाकर संवैधानिक गरिमा को तार-तार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश मंहगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, किसान उत्पीड़न, बदहाल कानून व्यवस्था के मामलों में शीर्ष पर पंहुच चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार की मणिपुर मामले पर चुप्पी देश को भविष्य में विभाजन की ओर धकेलना है।
अंग्रेजी हुकूमत की याद ताजा: त्रिलोचन

कांग्रेस जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी ने कहा कि आजादी के 76वें वर्ष में विगत दिवस लोकसभा की घटना ने अंग्रेजी हुकूमत की यादों को फिर से ताजा कर दिया है। कांग्रेस नेता सदन ने मणिपुर की बड़ी घटना पर देश के प्रधानमंत्री से जवाब देने की मांग की, तो इतने में ही लोकसभा अध्यक्ष ने नेता सदन को निलम्बित करके अंग्रेजों के काला कानून की यादों को ताजा कर दिया। उन्होंने कहा कि यह धर्म निरपेक्ष राष्ट्र की अवधारणा को कमजोर करने के लिए हिटलरशाही कानून थोपने की बड़ी साजिश है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढा़ओ का राष्ट्र व्यापी नारा देने वाले प्रधानमंत्री को मणिपुर हिंसा में महिलाओं से बलात्कार व बर्बरता पर जवाब देना चाहिए अन्यथा यह चुप्पी महिला उत्पीड़न को बढा़वा देने का निंदनीय कृत्य हैं।
मोदी सरकार की उल्टी गिनती: तारा चंद्र

नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि देश के इतिहास में लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दमनात्मक तरीके से दबाना केन्द्र की मोदी सरकार की सत्ता से उलटी गिनती का संदेश हैं। देश के प्रधानमंत्री द्वारा लोकसभा के भीतर विपक्ष के प्रश्न पर जवाब नहीं देना लोकतंत्र की मर्यादा को ठेस पंहुचाने जैसा कदम हैं।
प्रदर्शन में ये रही उपस्थिति

प्रदर्शन में हवालबाग ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट, ताकुला ब्लाक अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, जिला मंत्री रोहित रौतेला, जिला मंत्री सुनील कर्नाटक, प्रदेश सोशल मीडिया उपाध्यक्ष शरद चन्द्र साह, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिला महामंत्री जया जोशी, धीरा तिवारी, तारा तिवारी, कैलाश तिवारी, मनोज बिष्ट, राजेन्द्र प्रसाद, सूबेदार अमर सिंह, पूर्व केसीडीएफ अध्यक्ष अमरनाथ सिंह रावत, शहाबुद्दीन, दानिश खान, संदीप तडा़गी, नितिन रावत, छात्रसंघ उपाध्यक्ष रूचि कुटौला, ललित सतवाल, अमन लटवाल, लोकेश सुप्याल, गौरव वर्मा, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र गैलाकोटी, एड. मोहन देवली, निजाम कुरेशी, मयंक बिष्ट, विशाल साह, अमित नेगी, गोलू सतवाल, अमित बिष्ट, बाल विक्रम सिंह रावत, संजीव सिंह, हरेन्द्र प्रसाद, संजीव कर्मयाल, आशीष कुमार, अमित कनवाल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments