HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : आईक्यू का एसबीआई (SBI) में लगा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

अल्मोड़ा : आईक्यू का एसबीआई (SBI) में लगा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

📌 समस्त स्टॉफ की नेत्र जांच, दिए आई फ्लू से बचाव के टिप्स

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। भारतीय स्टेट बैंक के होटल शिखर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आईक्यू अस्पताल की ओर से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इस मौके पर तमाम स्टॉफ कर्मचारियों के आंखों की जांच की गई। साथ ही वर्तमान में फैल रहे आई फ्लू से बचाव के जरूरी टिप्स भी दिए गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad
एसबीआई (SBI) में लगा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

करबला स्थित आईक्यू अस्पताल (Eye-Q Hospital) की ओर से आयोजित शिविर का उद्घघाटन भारतीय स्टेट बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक बबीता कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य निदेशक व आईक्यू प्रभारी डॉ. जेसी दुर्गापाल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

एसबीआई (SBI) में लगा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

डॉ. दुर्गापाल ने अपनी टीम के साथ समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का नेत्र परीक्षण किया। उन्होंने वर्तमान में फैल रहे आई फ्लू के बारे में विस्तार से बताया। इसके प्रारम्भिक लक्षणों, सुरक्षा व निदान की भी जानकारी दी। उन्होंने आंखों को स्वस्थ रखने के उपाय व कम्प्यूटर से नेत्रों को होने वाले नुकसान के विषय में भी बताया। प्रबंधक बबीता कुमार ने अस्पताल की पूरी टीम का आभार जताया।

नेत्र शिविर में 32 स्टॉफ कर्मचारियों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक बबीता कुमार, मुख्य प्रबंधक विकास भलोटिया, नरेंद्र, प्रबंधक मानव संसाधन दीपक नागर, संजीव, संजय सिंह, साकेत बिहारी, हंसराज, हैप्पी यादव, अनुज पटवाल, कविता त्रिपाठी, नेहा कश्यप, अंजीला नवाब, सेवानिवृत्त उप प्रबंधक मोहन चंद्र कांडपाल आदि मौजूद रहे।

स्कूलों में फोन नहीं चला सकेंगे बच्चे, शिक्षकों पर भी नकेल; एडवाइजरी जारी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments