HomeUttarakhandTehri Garhwalउत्तराखंड : गंगा में बहे हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक

उत्तराखंड : गंगा में बहे हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक

टिहरी गढ़वाल/देवप्रयाग | टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग संगम पर पैर फिसलने से हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक गंगा में बह गए। रेस्क्यू टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

दरअसल, हरियाणा के कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक 54 वर्षीय जगराज डांगी अपनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने आए थे। यहां से गुरुवार को जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे।

यहां अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए एक पत्थर पर डांगी ने जैसे ही पैर रखा, तो उनका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए। यह मंजर देख पत्नी व बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। पति को आंखों के सामने बहता देख नीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी घटना के बाद से ही सहमी हुई है।

संगम पर स्नान करने वाले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस, जल पुलिस श्रीनगर, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कीं, लेकिन देर शाम तक जगराज का कोई पता नहीं चल पाया।

देवप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि देहरादून से एनडीआरएफ की एक 22 सदस्यीय टीम रवाना हो चुकी है, जो शुक्रवार सुबह तड़के से सर्च अभियान चलाएगी।

हल्द्वानी : गौला नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की डूबकर मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments