HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: विधायक मनोज के साथ सड़क पर कूदे गुस्साए कांग्रेसजन

अल्मोड़ा: विधायक मनोज के साथ सड़क पर कूदे गुस्साए कांग्रेसजन

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

✍️ तीखे तेवरों से हिला सड़क महकमा और दिया लिखित आश्वासन
✍️ नगर की दो सड़कों की दुर्दशा की अनदेखी से उपजा आक्रोश

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ता माल रोड में शिखर तिराहे के पास सड़क पर ही बैठ गए और उनके तीखे तेवर से सड़क महकमा हलचल में आ गया। कांग्रेसजनों का यह आक्रोश नगर क्षेत्र की जाखनदेवी—धार की तूनी सड़क व धार की तूनी—रानीधारा लिंक मार्ग की दुर्दशा को लेकर था। लिखित समझौते के बाद ही कांग्रेसजन माने। अब विभागों ने एक सप्ताह का समय मांगा है।

पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार आज माल रोड में शिखर तिराहे के पास मुख्य सड़क पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में जुटे और उन्होंने नगर की जाखनदेवी—धार की तूनी मोटरमार्ग तथा धार की तूनी से रानीधारा साई बाबा मंदिर तक के लिंक मार्ग की दुर्दशा पर आक्रोश जताया और इस बात को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर गुस्साए विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सड़कों की दशा सुधारने के लिए पूर्व में विभाग को हिदायत दी थी, लेकिन इसके बावजूद विभाग की उदासीनता से इन दोनों मोटर मार्गो की दुर्दशा ज्यूं की त्यूं बनी है। जिसमें आए दिन वाहन रपट रहे हैं एवं कई लोग चोटिल हो चुके हैं। पूर्व में एक व्यक्ति की इसी लापरवाही के चलते मृत्यु हो चुकी है। यही वजह है कि आज उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठना पड़ा है।

करीब ढाई घंटे मुख्य सड़क पर धरना—प्रदर्शन व आक्रोश को देखते हुए विभागीय अधिकारी व उप जिलाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। जिन्हें काफी खरी खोटी सुननी पड़ी। इसके बाद कार्यदायी संस्था पेयजल निगम एवं लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर मोटरमार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद धरना—प्रदर्शन थमा। कार्यक्रम कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कुमार पांडे, महेश आर्य, दानिश खान, किशन लाल, राजन तिवारी, प्रत्येश पांडे, तारु तिवारी, अख्तर हुसैन, विनोद वैष्णव, नीरज पवार, निजाम कुरैशी, सचिन आर्य, रॉबिन भंडारी, अरविंद रौतेला, विनोद सिंह रौतेला, राजेंद्र बाराकोटी, गीता मेहरा आदि शामिल रहे।

इनके अलावा धरने में ऋतिक नयाल, सतीश पांडे, राधा बिष्ट, रमेश चंद्र आर्य, रमेश सिंह राठौड़, शोभा जोशी, तारा तिवारी, राधा राजपूत, बिपाशा, गीता पांडे, राधा टम्टा, सूरज चंद्र शाह, रमेश नेगी, आनंद सिंह बगड्वाल, सुनील कर्नाटक, अमित जोशी, हर्ष करवाल, देव सिंह, संजय रावत, जगदीश देवी, मनोज बिष्ट, विक्रम सिंह, रोहन आर्य, कार्तिक शाह, कृष्णा डटवाल, विक्रम बिष्ट, प्रेम प्रकाश जोशी, पीतांबर, रमेश भाकुनी, मणिराज मटेला, शहाबुद्दीन, हीरा सिंह बिष्ट, अजीत टम्टा, देवेंद्र बिष्ट, अशोक पांडे, राजेश शर्मा, चंद्र किरण बिष्ट, अमन अंसारी, गोविंद सिंह मेहता, टीटू बोरा, राजेंद्र तिवारी परितोष जोशी, मनोज सनवाल, हिमांशु मेहता, वकुल साह, तरुण शाह, मंजू कांडपाल, दिनेश पिलख्वाल, देवेंद्र बिष्ट, डिंपल चंद्र, प्रकाश जोशी, संदीप बिष्ट, त्रिलोचन जोशी, संजय रावत, देव सिंह चौहान, महेंद्र बिष्ट, राजेश अधिकारी, जय जोशी, भवन अधिकारी, प्रीति बिष्ट, लता तिवारी, राधा तिवारी, कुंदन सिंह नेगी, देव सिंह चौहान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments