HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा—गढ़िया

बागेश्वर: विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा—गढ़िया

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

✍️ विद्यालय व स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण को पहुंचे विधायक

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: प्राथमिक विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र घिंघारतोला का विधायक ने औचक निरीक्षण किया। मीड-डे मील बच्चों के साथ ग्रहण किया। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की बेहतरी के लिए लगन से अध्ययन कराने को कहा। अस्पताल आए लोगों से उपचार आदि के बारे में जानकारी हासिल की।

गुरुवार को कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया प्राथमिक विद्यालय घिंघारतोला पहुंच गए। उन्होंने विद्यालय की समस्याएं सुनीं। बच्चों से बातचीत की। उनसे सामान्य प्रश्न भी पूछे। बच्चों के साथ भोजन मंत्र गाया और मीड-डे मील का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा भूखा नहीं रहे। इसके लिए सरकार ने मध्याह्न भोजन योजना संचालित की है। मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन परोसा जाना जरूरी है। उन्हें हरी सब्जियां भी मीनू के आधार पर परोसी जानी चाहिए। कहा कि भोजन की गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षक आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments