पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण को पद मिलने पर झूमे कांग्रेसी, जताया आभार

बागेश्वर। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य बनाये जाने पर जिले के कांग्रेस जनों में खुशी का माहौल है। कांग्रेस…

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण को पद मिलने पर झूमे कांग्रेसी

बागेश्वर। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य बनाये जाने पर जिले के कांग्रेस जनों में खुशी का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री फर्स्वाण के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य बनाये जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगत डसीला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण व पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य बनाये जाने पर केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दोनों के केंद्रीय राजनीति में पदार्पण करने पर जिले सहित प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ेगा।

इस दौरान हरीश ऐठानी, राजेन्द्र टंगड़िया, सुनील भंडारी, किशन कठायत, गिरीश कोरंगा, गोविंद बिष्ट, दीपक गड़िया, विनोद पाठक, गीता रावल, गोपा धपोला, लक्ष्मी धर्मसत्तू, सुनीता टम्टा, वंदना ऐठानी, पूजा आर्या,ए रेखा आर्य, भरत फर्स्वाण, बलबंत नेगी, उमेश पांडेय, सुंदर मेहरा, राजेन्द्र परिहार, रंजीत दास, प्रकाश कोहली, नरेंद्र रावत, केवल पांडेय, सुरेश गड़िया, कवि जोशी, गोकुल परिहार, भूपेश खेतवाल, दीपक काण्डपाल, गिरीश टँगड़िया, भगत रावल, प्रमोद जोशी, महेश गड़ियां आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *