Udham Singh NagarUttarakhand

उत्तराखंड : चाय को लेकर हुआ पति-पत्नी में विवाद… और घायल हो गए 11 लोग

बाजपुर| उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में पति-पत्नी में चाय बनाने को लेकर हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि 4 महिलाओं सहित 11 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। मामले में दोनों पक्ष के लोगों ने तहरीर देकर एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बाजपुर के ग्राम कनीरा निवासी यासीन का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व रूबीना से हुआ था। विवाह के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद होते रहे हैं। इधर बीते शुक्रवार को यासीन ने अपनी पत्नी रूबीना से चाय के लिए बोला तो दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ा कि रूबीना ने अपने मायके वालों को विवाद की सूचना दी। वहीं सूचना पर दोराहा पुलिस भी मौके पर पहुंची और पति-पत्नी दोनों को समझाया।

उधर पुलिस के जाने के बाद रूबीना पक्ष के लोग पहुंच गए और विवाद शुरू हो गया। विवाद में दोनों के परिजन आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। पति-पत्नी में चाय बनाने को लेकर हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि पत्नी पक्ष की दो महिलाओं सहित 7 और पति पक्ष की दो महिलाओं सहित 4 लोग घायल हो गए।

इस मारपीट में यासीन पक्ष के लतीफन, मेहरून, सादिक हुसैन व रहमत जहां और रूबीना के पक्ष के रूबीना, जीशान, इस्लाम, जाकिर, सुलेमान, शाहिद व जुबैदा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मामले में दोराहा चौकी में पति व पत्नी पक्ष के लोगों ने तहरीर देकर एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग की है।

पीएमओ ने जोशीमठ मुद्दे पर बुलाई हाई लेवल मीटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती
News Hub