HomeUttarakhandBageshwarबंद कमरे में लड़कियों के साथ मारपीट व छेड़छाड़ का वीडियो वायरल,...

बंद कमरे में लड़कियों के साथ मारपीट व छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, हड़कंप

ADVERTISEMENTS

तीन के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कपकोट में दो नाबालिग लड़कियों के साथ बंद कमरे में मारपीट व गालीगलौज का वीडियो वायरल होने के बाद से क्षेत्र में हड़कंम मचा हुआ है। मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस मामले में पुलिस ने बिना नंबर की कार से भाग रहे आरोपियों को दबोचने का प्रयास किया। कार चालक हत्थे चढ़ गया, जबकि दो भागने में सफल हो गए।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उल्लेखनीय है कि बंद कमरे में लड़कियों के साथ छेड़छाड़, मारपीट के तीन आरोपितों के विरुद्ध कपकोट थाने में पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है। सोमवार को आरोपित एक बिना नंबर की कार से भागने का प्रयास कर रहे थे। वह आपराधिक बल का प्रयोग करते हुए पुलिस को चमका देकर भागने लगे। चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि वाहन में सवार दो अन्य आरोपित फरार हो गए हैं।

कपकोट में एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा था। जिसमें लड़कियों को कुछ लड़के पीट रहे थे। गालीगलौच, छेड़छाड़ तथा मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। बेटियों के स्वजन को यह बात पता चली तो उन्होंने कपकोट थाने में चार आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दी।

पुलिस ने धारा 74/115(2)/352/351(2) बीएनएस व 7/8 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया। आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही थी। वह पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश कर रहे थे। मंडलसेरा बायपास में पुलिस चेकिंग पर थी। बिना नंबर की कार को रोकने का प्रयास किया। वह पुलिस को चकमा देकर यहां से भी फरार होने लगे। पुलिस ने मशक्कत के बाद वाहन रोक लिया। चालक को गिरफ्तार किया जबकि वाहन में सवार दो वहां से भी भाग गए।

जानिए, कौन हैं आरोपी

एसएसआइ खष्टी बिष्ट ने बताया कि 23 वर्षीय योगेश गढ़िया पुत्र कंचन सिंह निवासी खाईबगड़ को पकड़ा गया है। जबकि लक्की कठायत पुत्र खुशाल कठायत, दीपक उर्फ दक्ष फर्स्वाण दोनों निवासी कपकोट भाग गए हैं। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उधर, थानाध्यक्ष कपकोट जीवन सामंत ने बताया कि एक अन्य तनुज गढ़िया के विरुद्ध भी मामला दर्ज है। आरोपितों को पुलिस तलाश रही है। इधर, पुलिस उपाधीक्षक अजय साह ने कहा कि मामले में एफआआइआर दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना एआइ मंजू पंवार कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments