HomeBreaking Newsविधानसभा की भर्तियां रद्द मामले में मुख्यमंत्री धामी ने कही बड़ी बात

विधानसभा की भर्तियां रद्द मामले में मुख्यमंत्री धामी ने कही बड़ी बात

देहरादून| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में हुई भर्तियों के मामले में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा वर्ष 2016 से 2021 तक हुई तदर्थ भर्तियों को निरस्त करने के निर्णय का स्वागत किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण को बधाई दी है। सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सदन और सरकार एकजुट है। विधानसभा भर्ती मामले में सीएम ने सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से भर्तियों की जांच करने का आग्रह किया था।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार की मंशा के अनुसार इस पर उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर समयबद्ध तरीके से जांच के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट में समिति ने संस्तुति के अनुसार 2016 में 150 वर्ष 2020 में 6 व वर्ष 2021 में 72 तदर्थ भर्तियों को निरस्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सुशासन की दिशा में कृत संकल्पित होकर काम कर रही है। किसी भी प्रकार से कोई भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा।

UKSSSC व अन्य भर्तियों में अनियमितता पाए जाने पर उन्हें पारदर्शिता से आयोजित करने के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को हस्तांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। युवा पूरे उत्साह और परिश्रम से परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाएं। वर्तमान में 7000 परीक्षाओं की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। व 12 हजार पदों पर भर्ती की कार्ययोजना पर भी काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड विधानसभा की 228 नियुक्तियां रद्द, सचिव मुकेश सिंघल निलंबित

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments