अल्मोड़ा: पुलिस ने मायूस ग्रामीण के चेहरे पर खींची खुशी की लकीरें

0
पुलिस ने मायूस ग्रामीण के चेहरे पर खींची खुशी की लकीरें
पुलिस ने मायूस ग्रामीण के चेहरे पर खींची खुशी की लकीरें

╰┈➤ जब 01.23 लाख रूपये भरा पर्स हुआ गुम, तो पुलिस बनी संकटमोचक!


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के चौखुटिया में आज एक ग्रामीण तब बड़ी मुश्किल में झंझट में फंस गया, जब उसका 01.23 लाख रूपये से भरा पर्स कहीं गुम हो गया। उसकी तलाश में थकहार कर उसने पुलिस को इत्तला की और मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने बिना देर किए पर्स की तलाश तेज की और आखिर पर्स बरामद कर लिया। जिससे पर्स स्वामी को सौंप दिया और उसके मायूस चेहरे पर खुशी की लकीरें खींच दीं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज यानी शनिवार को जिले के थाना चौखुटिया अंतर्गत ग्राम तिमिलखाल, स्याल्दे मल्ला मानसी निवासी जोगा सिंह पुत्र स्व. बिशन सिंह का 01.23 लाख रूपये से भरा पर्स चौखुटिया में रोडवेज बस अड्डे के समीप कहीं गुम हो गया। काफी परेशान होकर इसकी सूचना आननफानन में पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौखुटिया थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा पर्स की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पर्स का पता लगाने के प्रयास किया। पुलिस के अथक प्रयासों से नगदी से भरा गुमशुदा पर्स बरामद कर लिया और इसे पर्स स्वामी को सौंप दिया। अपना खोया पर्स सुरक्षित वापस पाकर जोगा सिंह फूल नहीं समाए। उन्होंने चौखुटिया पुलिस की तत्परता, ईमानदारी एवं कार्यवाही की प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS