देहरादून। सोमवार को आई तेज बारिश और ओलावृष्टि के बीच रूद्रप्रयाग जिले के नाकोट में बादल फटने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यहां बहुत से लोगों के घरों में पानी घुस आय है। अभी तक नुकसान के बारे में अधिक जानकारी नही मिल सकी है। उधर उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ के कुमराणा और बल्डोगी में भारी बारिश से काफी नुकसान होने की सूचना है।
🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई! विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
यहां लोगों के घरों की दीवारें और गौशलाएं बह गई हैं। अतिवृष्टि के चलते कई इलाकों में ग्रामीणों ने अपने आवास खाली कर दिये हैं। बचाव दल मौके की ओर रवाना हो गया है। घटना के विस्तृत विवरण का फिलहाल इंतजार किया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार का कहना है कि अभी तक किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नही मिली है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।