देहरादून। उत्तराखंड में बेकाबू कोरोना की रफ्तार सरकार द्वारा लगाई गई तमाम पाबंदियों के बावजूद नही रूक पाई है। आज यहां 5 हजार 403 नए पॉजिटिव केस आये हैं, जबकि 128 लोगों की मौत कोरोना से हो गई है। जारी हेल्थ बुलिटिन बता रहा है कि देहरादून में आज फिर 2026 नए एक्टिव केस मिले हैं, जो प्रदेश में मिलने वाले संक्रमितों में सबसे अधिक हैं। दूसरे नंबर पर हरिद्वार है, जहां आज 676 नए केस आये हैं। यूएस नगर में 656, नैनीताल में 458 तथा टिहरी में 415 नए लोग कोरोना वायरस के संक्रमण में आये हैं। अन्य जनपदों का हाल आप नीचे दी सूची में देख सकते हैं —
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।