HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जीआईसी हवालबाग के बच्चों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

अल्मोड़ा: जीआईसी हवालबाग के बच्चों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

► हाईस्कूल का परिणाम 100 फीसदी, इंटर में रहा 97 प्रतिशत

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: निकटवर्ती पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग के परीक्षार्थियों ने भी बोर्ड परीक्षाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जहां हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है, जबकि इंटरमीडिएट का परिणाम 97 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल में मानसी कनवाल और इंटर में बरखा ने स्कूल टॉप किया है।

प्रधानाचार्य डा. कपिल नयाल से मिली जानकारी के अनुसार पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में इस बार हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 05 विद्यार्थियों ने ससम्मान उत्तीर्ण की है जबकि 11 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में दो विद्यार्थी ससम्मान उत्तीर्ण हुए हैं और 20 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। हाईस्कूल में मानसी कनवाल ने 88 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय टॉप किया है जबकि इंटरमीडिएट में बरखा आर्या ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान पाया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. कपिल नयाल समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया है और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments