HomeUttarakhandNainitalसुयालबाड़ी : गुप्तेश्वर महादेव मंदिर गंगोरी में दिखा भोले की भक्ति का...

सुयालबाड़ी : गुप्तेश्वर महादेव मंदिर गंगोरी में दिखा भोले की भक्ति का सैलाब

सुयालबाड़ी | गुप्तेश्वर महादेव मंदिर गंगोरी में महाशिवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले, हर-हर महादेव, ओम नमः शिवाय के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान कई घरों में शिवार्चन भी किया गया।

ADVERTISEMENTSAd

महाशिवारात्रि के मौके पर शुक्रवार को मंदिरों में महादेव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। सूर्योदय के साथ ही शिवालय में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हुआ। सुबह आठ बजे तक हर मंदिर के बाहर लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु हाथ में पूजा की थाली लिए भोले बाबा के दर्शन करने का इंतजार करते दिखाई दिए।

मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए खैरना चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार, जीवन सती, प्रयाग जोशी, प्रेम कुमार व पुलिस वालंटियर अंकित सुयाल, सामाजिक कार्यकर्ता मदन जीना, रमेश सुयाल द्वारा सहयोग किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments