NainitalUttarakhand

दुःखद : पंतनगर निवासी बैंक कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में कोहराम


लालकुआं/पंतनगर| हल्द्वानी से डयूटी करके घर वापस लौट रहे एक बैंक कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला स्थानीय लोगों ने उसकी पहचानकर परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद उसके भाई ने उसे हल्द्वानी के सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, वहीं मृतक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यहां मिली जानकारी के अनुसार पंतनगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर स्थित डेरी फार्म नगला निवासी 32 वर्षीय देवेंद्र सिंह पुत्र स्व. मोहन सिंह जोकि हल्द्वानी स्थित एक निजी बैंक में फील्डकर्मी के पद पर कार्यरत था बीते शुक्रवार की शाम देवेंद्र सिंह डयूटी से वापस घर लौट रहा था कि तभी पंतनगर और लालकुआं थाने के बीच सुभाष नगर पुराने बैरियर के पास उसकी बाईक गिरी मिली।

इधर परिजनों के मुताबिक देवेंद्र सिंह की बाइक गिरी या फिर किसी वाहन ने उसकी बाईक को टक्कर मारी उसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें वहा से गुजर रहे उनके पड़ोसी जगदीश सिंह द्वारा सूचना मिली कि देवेंद्र सिंह घायल अवस्था में सड़क किनारे पढ़ा है जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि देवेंद्र सड़क किनारे बने गड्ढे में घायल अवस्था में पढ़ा था जिसके बाद तुरंत ही घायल देवेंद्र को पंतनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे लेकिन अधिक गम्भीर हालत होने के चलते उसे हल्द्वानी के सुशील तिवारी अस्पताल भर्ती कराया जहां ईलाज के दौरान देवेंद्र की आज मौत हो गई। इधर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर उसका शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाईयों में छोटा था।

Crime News : किराये के बदले मांग ली पत्नी, आहत किरायेदार ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती