अल्मोड़ा: होम क्वारंटाइन नियम को ठेंका दिखा बेचने लगा राखियां, मुकदमा दर्ज

0

अल्मोड़ा। चाहे किसी को कितना समझाया जाए, लेकिन नियम तोड़ने वाले हैं कि मानते नहीं। ऐसे ही एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा कायम किया है। जो अफजलगढ़ से अल्मोड़ा पहुंचा और निर्देश के बावजूद होम क्वारंटाइन नहीं हुआ, बल्कि बाजार में फड़ लगाकर राखियां बेचने लगा।
एनटीडी चैकी प्रभारी द्वारा धर्म सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी अफजलगढ़, जिला बिजनौर उ0प्र0 के खिलाफ क्वारंटाईन नियमों का उल्लंघन करने पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। कोतवाली अल्मोड़ा प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चैधरी ने बताया कि धर्म सिंह 29 जुलाई 2020 को अफजलगढ़ से अल्मोड़ा आया, जिसे चिकित्सा टीम ने 14 दिन के क्वारंटाइन के लिए निर्देशित किया था, परन्तु नियम का उल्लंघन करते हुए रैमजे इण्टर कालेज अल्मोड़ा के पास फड़ लगाकर राखी बेचते पकड़ा गया। पुलिस ने नियम तोड़ने और अन्य लोगों के जीवन को खतरे में डालने के कृत्य पर उसके खिलाफ धारा 188/269/270/271 तथा महामारी अधिनियम व 51 (बी) आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS