अल्मोड़ा। साइबर क्राइम के एक मामले में पुलिस के साइबर सेल के प्रयासों से 25,500 रूपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस आ गई। इस पर पीड़ित को इस नुकसान से छुटकारा मिल गया और उसने तहे दिल से साइबर सेल का आभार व्यक्त किया है।
हुआ यूं कि जेल रोड पोखरखाली अल्मोड़ा निवासी संजय चक्रवर्ती द्वारा 26 जुलाई 2020 को कोतवाली अल्मोड़ा में अपने कैनरा बैंक के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात तरीके से 25,500 रूपये निकल जाने की शिकायत दर्ज की थी। इस मामले पर एनटीडी चैकी प्रभारी उप निरीक्षक सन्तोष देवरानी ने जांच कर कैनरा बैंक से विस्तृत जानकारी ली तथा साईबर सैल अल्मोड़ा को रिपोर्ट प्रेषित की। साइबर सैल प्रभारी नीरज भाकुनी एवं कांस्टेबल मोहन बोरा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित नोडल अधिकारियों को ई-मेल से सूचित किया गया। साइबर सैल अल्मोड़ा के प्रभारी एवं जांच अधिकारी के त्वरित कार्यवाही से संजय चक्रवर्ती के के्रडिट कार्ड से निकाली गई धनराशि 25,500 रूपये वापस खाते में प्राप्त हुए। पीड़ित ने धन वापस दिलवाने के लिए साइबर सैल का आभार व्यक्त किया। इधर साइबर सैल प्रभारी ने बताया कि सभी को साईबर अपराधियों से सर्तक रहने की आवश्यकता है। अपने एकाउन्ट की निजी जानकारी शेयर करने से बचें। यदि कोई व्यक्ति साईबर अपराधी का शिकार हो जाता है, तो तत्काल नजदीगी थाने या साइबर सैल अल्मोड़ा को सूचित करें
अल्मोड़ा: खाते से निकाले 25,500 रूपये खाते में वापस, साइबर सेल की फौरी कार्रवाई कामयाब
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS










