HomeUttarakhandAlmoraअब अल्मोड़ा की सड़कों में भी तैनात होंगे ट्रैफिक पुलिस वालन्टियर

अब अल्मोड़ा की सड़कों में भी तैनात होंगे ट्रैफिक पुलिस वालन्टियर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन कराने हेतु चलायी जा रही ट्रैफिक पुलिस वालन्टियर (Traffic police volunteer) योजना का आज पुलिस उपाधीक्षक यातायात अल्मोड़ा सुश्री ओशिन जोशी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

योजना के तहत जनपद अल्मोड़ा क्षेत्र के 15 ट्रैफिक पुलिस वालन्टियर को आज से 02 दिवस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें पुलिस अधिकारियों के पद चिन्हों, यातायात चिन्हों, संकेतों आदि की जानकारी दी गई। जिसमें सभी को टोपी, टी-शर्ट, आई कार्ड का वितरण भी किया जायेगा।

सभी वालन्टियर यातायात पुलिस के साथ मिलकर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करेंगें। साथ ही यातायात के नियमों का पालन करानें में पुलिस को सहयोग भी देंगे। इसके अलावा अतिक्रमण के समय, वाहन दुर्घटना के समय भी पुलिस की सहायता करेंगे तथा नियमों का पालन नही करने वाले वाहन चालकों का इलेक्ट्रानिक रूप से चालान भी करेंगे।इस अवसर पर निरीक्षक यातायात गणेश सिंह हरड़िया व इन्टर सैप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामन्त, महिला उप निरीक्षक श्वेता नेगी द्वारा भी उक्त वालन्टियरों को यातायात के नियमों के बारें में जानकारी दी गयी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments