ब्रेकिंग न्यूज : कछुओं की तस्करी करता युवक गिरफ्तार, तीन जिंदा कछुए बरामद

0
सांकेतिक फोटो

काशीपुर। यहां की कुंडेश्वरी रोड पर वन विभाग की टीम ने एक बाइक सवार से तीन कछुए बरामद किए हैं। हालांकि पूछताछ में युवक कछुओं की खरीददार का नाम नहीं बता सका। फिलहाल उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही है। वन क्षेत्राधिकारी एके सक्सेना ने बताया कि बीती सायं मुखबिर से मिली सूचना पर वन विभाग की टीम ने कुंडेश्वरी रोड पर एक बाइक सवार को रोक लिया।


ADVERTISEMENTS

उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से तीन जिंदा कछुए बरामद किए गए। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजीत कुमार पुत्र पंचू सिंह निवासी आलू फार्म काशीपुर बताया। आरोपी संजीत कुमार ने बताया कि किसी ने उससे यह कछुए मंगवाए थे। उसे कुंडेश्वरी में किसी व्यक्ति को बेचने थे। वह व्यक्ति कौन है उसके बारे में आरोपी कोई जानकारी नहीं दे पाया।

इन कछुओं को बरामद करने वाली वन विभाग की टीम में वन क्षेत्राधिकारी ए के सक्सेना, वन दारोगा मोहन चंद्र पांडे, ओमप्रकाश, मनवर सिंह रावत, सरजीत सिंह, वन बीट अधिकारी गणेश दत्त सती, बालकिशन, नवी हसन, मुन्ना बीट वाचर आदि शामिल थे।

लेटस्ट ख़बरों के लिए ज्वाइन करें हमारा Whatsapp Group, Join Now

ADVERTISEMENTS