HomeUttarakhandAlmoraAlmora : नन्हे राम भक्त मानस ने गुल्लक फोड़ प्रदान की 1100...

Almora : नन्हे राम भक्त मानस ने गुल्लक फोड़ प्रदान की 1100 रूपये की धनराशि

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में रामलीला का सजीव मंचन चल रहा है। धारानौला में चल रही रामलीला में बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। यहां गत रात्रि एक सात वर्षीय बालक ने भगावान श्री राम भक्ती की अनूठी मिसाल पेश की। उसने अपने गुल्लक की पूरी रकम प्रभू श्रीराम को समर्पित कर दी।

बृहस्पतिवार की रामलीला का शुभारम्भ नन्हे बालक मानस बोरा द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। खास बात यह रही कि मानस ने अपने गुल्लक को फोड़ कर उसमें एकत्रित लगभग 1100 रूपये की धनराशि कमेटी को प्रदान की। रामलीला आयोजन से जुड़े तमाम लोगों ने मानस के प्रयासों की मुक्त हृदय से प्रशंसा की। मनोज सनवाल ने कहा कि महज सात साल के इस बालक की राम भक्ति सभी के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि नामित सभासद दीपक वर्मा ने शिरकत की। रामलीला मंचन में कुंभकरण वध, मेघनाद वध, अहिरावण वध, रावण वध का मंचन किया गया, जिसमें रावण कमलेश पांडेय, कुंभकरण दीपक गुरूरानी तथा हनुमान की भूमिका भानु ने निभाई। इस मौके पर कमेटी के मनोज सनवाल, किशन गुरूरानी, भूपाल मनराल, ऋतिक पांडेय, हेम पांडेय, घनश्याम लोहनी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments