HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : भाजयुमो ने छत्रपति शिवाजी की वाल पेंटिंग बनाकर मनाया...

हल्द्वानी न्यूज : भाजयुमो ने छत्रपति शिवाजी की वाल पेंटिंग बनाकर मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

हल्द्वानी। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हिंदू साम्राज्य दिवस के अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज को जानो सप्ताह के तहत वाल पेंटिंग के माध्यम से शिवाजी महाराज का चित्र बनाकर हिंदू साम्राज्य के विषय पर प्रकाश डाला। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा की आजकल के युवाओं को हिन्दू हृदय सम्राट वीर शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए जो लोग देश और समाज के लिए कार्य करते हैं, उनकी कभी हार नही होती है उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में ही काम करके आदमी महान बनता है।
भाजयुमो के जिला महामंत्री संदीप कुकसाल ने कहा की छत्रपति शिवाजी का जीवन त्याग, तपस्या और कभी हार ना मानने वाला रहा है। हमें शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। व्यक्ति सर्वोपरि नहीं है राष्ट्र सर्वोपरि है।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, भाजयुमो के जिला महामंत्री संदीप कुकसाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश गर्ग, जिला उपाध्यक्ष हरिओम अरोरा, जिला उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मधुकर श्रोत्रिय, मण्डल अध्यक्ष नवीन पंत व रविंदर बाली आदि उपस्थित थे।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments