हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा किसानों को कर्ज नहीं सरकार को तत्काल राहत देने की व्यवस्था करनी चाहिए। लॉकडाउन में सरकार ने बीस लाख करोड़ रुपये के पैकेज की बात कही है, लेकिन इससे हमारे अन्नदाता “किसान” का भला नहीं हुआ है।
किसान पहले से कर्ज में था और इस लॉकडाउन के कारण उस पर कर्ज का बोझ और बढ़ गया है। ऊपर से अतिवृष्टि और ओलावृष्टि ने किसानों पर आपदा लाने का कार्य किया है। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से मांग की है कि वो किसानों को राहत देने का कार्य करें और तत्काल 10हज़ार की आर्थिक मदद उनके खातों पर पहुँचाये तथा गन्ना, गेहूं और धान किसानों को फसल का लंबित भुगतान अतिशीघ्र देने सहित सभी फसलों का उचित समर्थन देने का कार्य करें ना कि कर्ज देकर किसान के सिर पर कर्ज के बोझ को बढ़ाने का कार्य करें।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


