HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा की ऐतिहासिक जेल में आर्ट ऑफ लिविंग की योग कक्षाएं, कैदियों...

अल्मोड़ा की ऐतिहासिक जेल में आर्ट ऑफ लिविंग की योग कक्षाएं, कैदियों में तनाव व क्रोध नियंत्रण में कारगर साबित

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTS
Advertisement

यहां ऐतिहासिक जिला कारागार में बंदी इन दिनों योग की कक्षाओं के माध्यम से अपने तनाव व आक्रोश को नियंत्रित करने का अभ्यास कर रहे हैं। छह दिवसीय योग कक्षाओं का संचालन विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की अल्मोड़ा शाखा किया जा रहा है।
प्रिजन स्मार्ट नाम के इस कोर्स में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए फिलहाल 28 बन्दी भाग ले रहे हैं। जिला कारागार अल्मोड़ा में आयोजित इस शिविर का आज चौथा दिन था। योग प्रशिक्षक सुमित बोहरा ने बताया कि श्री श्री रवि शंकर जी द्वारा जेल बन्दियों हेतु विशेष रूप से रचित इस कोर्स के माध्यम से उनके भीतर के तनाव एवं आक्रोश को ध्यान आदि विविध प्रक्रियाओं द्वारा कम करके नियन्त्रित किया जाता है। दूसरे योग प्रशिक्षक भावेश पॉण्डे द्वारा बताया गया कि प्रिजन स्मार्ट नाम के इस कोर्स को देश में तिहाड़-जम्मू इत्यादि सहित विदेशों की भी अनेकों जेलों में कराया जाता है। और इसके परिणाम आश्चर्यजनक रूप से सकारात्मक है। संस्था के प्रवक्ता कमल कपूर ने इस कोर्स के आयोजन में सहयोग हेतु कारागार निरीक्षक एसके सुखीजा का आभार प्रकट करते हुए बताया कि भविष्य में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा बन्दियों के कल्याण हेतु विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम चला कर उनकी आमदानी सुनिश्चित किये जाने का भी प्रयास किया जायेगा। इस शिविर में स्वयंसेवक के रूप में मनोज राठौर, ललिता जोशी एवं नेहा बिष्ट भी सहयोग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments