HomeUttarakhandAlmoraRanikhet News : वनाग्नि में धधक रहे थे शीतलाखेत के जंगल, जान...

Ranikhet News : वनाग्नि में धधक रहे थे शीतलाखेत के जंगल, जान हथेली पर रख महिलाओं ने सम्भाला मोर्चा, दो दिन की भारी मशक्त के बाद पाया काबू

वरिष्ठ पत्रकार आनंद नेगी की रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS
Advertisement

शीतलाखेत के आरक्षित वन क्षेत्र में विगत दो दिनों से लगी आग पर आखिरकार काबू पा लिया गया है। बड़ी बात यह है ​​जब बेकाबू होती इस वनाग्नि को बुझाने में महिलाओं ने एक बड़ी भूमिका का निर्वहन किया। सीधे कहा जाये यदि यह महिलाएं नही होती तो अकेल वन विभाग के कार्मिकों द्वारा आग पर काबू पाना लगभग असम्भव था। ज्ञातव्य हो कि दो दिन पूर्व मटीला गांव के निकट से आरंभ हुई आग पर काबू पाने के लिए कल वन विभाग द्वारा प्रयास आरंभ किए गए। मगर बार—बार फायर लाइन टूटने से जब स्थिति बेकाबू होने लगी तो महिला मंगल दलों से मदद की अपील की गई। ऐसे में महिला मंगल दल मटीला की महिलाएं सामने आईं और उन्होंने देर शाम तक उत्तरी ढाल की आग को बुझाने में सफलता प्राप्त कर ली। आज सुबह दक्षिणी हिस्से में फायर लाइन टूटने से आग फिर भड़क उठी ऐसे में महिला मंगल दल सूरी, पड्यूला और मटीला की महिलाओं ने पुनः मोर्चा संभाला और वन विभाग के सहयोग से वनाग्नि पर नियंत्रण कर लिया। उल्लेखनीय है कि शीतलखेत के वनों को आग और अनियंत्रित दोहन से बचाने के लिए महिलाओं और आम ग्रामीणों द्वारा लम्बे समय से अभियान चलाया जा रहा है। आग बुझाने में सहयोग करने वाली महिलाओं में पुष्पा देवी, गोपुली देवी, दीपा, हंसी, आशा, पद्मा, इंद्रा, विमला, मोहनी, खष्टी, सुनीता, जानकी, सावित्री के अलावा मोहन सिंह, चन्दन सिंह, बालम सिंह आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments