HomeBreaking Newsमौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम ने फिर बदली करवट, इन जिलों...

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम ने फिर बदली करवट, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून। राज्य में मौसम ने आज फिर करवट बदल ली है। आज कहीं धूप तो कहीं बर्फबारी का नजारा देखने को मिल रहा है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश और चारधाम समेत आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। उत्तरकाशी में बर्फबारी के चलते गंगोत्री राजमार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान देहरादून और हरिद्वार समेत आसपास के इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में चोटियों पर हल्का हिमपात होने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

पहाड़ों की रानी मसूरी और धनोल्टी में बुधवार सुबह से ही मौसम खराब है। गुरुवार सुबह भी मसूरी और धनोल्टी में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच बर्फ की हल्की फुहारें पड़ रही है। हालांकि बर्फ गिरने से क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ और ठंड भी बढ़ गई। इससे मसूरी घूमने पहुंचे सैलानियों और क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में खुशी देखी जा रही।

लालकुआं : एनएच पर ट्रक और छोटा हाथी भिड़े, युवक की मौत

बीते रोज बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही हर्षिल, चोपता, हेमकुंड साहिब समेत आसपास की चोटियों पर दोपहर बाद हिमपात का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। वहीं, देहरादून व हरिद्वार समेत अन्य मैदानी इलाकों में बौछारें पड़ने से ठंड बढ़ गई। मसूरी में हल्की बारिश के बाद बर्फ की फुहारों ने सैलानियों को रोमांचित कर दिया। वहीं, धनोल्टी और आसपास के क्षेत्र में भी शाम को ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को भी प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments