HomeBreaking Newsदेश के कोरोना योद्धाओं को थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने किया सलाम

देश के कोरोना योद्धाओं को थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने किया सलाम

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे कोरोना योद्धाओं को आज देश की तीनों सेनाएं (थलसेना, वायुसेना व नौसेना) अपने-अपने तरीके से सलाम कर रही हैं। कोरोना योद्धाओं के सम्मान में तीनों सेनाएं ने विभिन्न आयोजनों के जरिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां हुई हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

इस दौरान फ्लाईपास्ट, कोविड अस्पतालों पर पुष्प वर्षा, युद्ध पोतों को रोशन करने और सेना के बैंड द्वारा विशेष धुन बजाई गई। कोरोना के इलाज में लगे डाक्टरों-नर्सो समेत सभी चिकित्सा कर्मियों, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मियों व अन्य आवश्यक सेवाओं के लोगों के सम्मान में आज दिन भर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

  • जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज(GMC) में भारतीय सेना ने ‘कोरोना योद्धाओं’ के प्रति अपना आभार प्रकट करने के लिए बैंड बजाया।
  • गोवा में INS हंसा पर मौजूद भारतीय नौसेना के कर्मियों ने एक मानव श्रृंखला बनाकर अपनी प्रशंसा व्यक्त की और India Fights Corona में अपनी अटूट प्रतिबद्धता में कोरोना वारियर्स का धन्यवाद किया।
  • COVID-19 योद्धाओं को सलामी देने के लिए भोपाल में ऊपरी झील के पास भारतीय वायु सेना (IAF) के विमान ने फ्लाईपास्ट किया।
  • कोलकाता में चितरंजन इंस्टीट्यूट के स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए वायुसेना के Mi-17 हेलिकॉप्टरों ने फूलों की वर्षा की।
  • कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में उनके योगदान के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए असम में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) पर भारतीय वायु सेना (IAF) के हेलीकॉप्टर ने पुष्प वर्षा की।
  • कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त करने के लिए कोलकाता में कमांड अस्पताल के ऊपर वायुसेना के एक एमआई -17 हेलीकॉप्टर ने फ्लाइपास्ट किया। हेलीकॉप्टर ने बैरकपुर एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी।
  • स्वास्थ्य कर्मचारियों और COVID-19 से लड़ने वाले सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए दिल्ली में भारतीय वायु सेना ने फ्लाइपास्ट किया।
  • भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) के पास फूलों की वर्षा कर चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त की।
  • दिल्ली के नरेला में COVID19 क्वारंटाइन सेंटर के पास इंडियन आर्मी बैंड ने कोरोना योद्धाओं के लिए धुन बजाई।
  • भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 विमानों ने दिल्ली में फ्लाईपास्ट में भाग लेने के लिए आज पंजाब के एक एयरबेस से उड़ान भरी।
  • वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने हैदराबाद के गांधी अस्पताल में फूलों की बारिश कर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने वाले चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त किया।
  • वायुसेना के हेलिकॉप्टरों ने श्री गंगा राम अस्पताल पर फूलों की वर्षा कर कोरोना वायरस से लड़ने वाले चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त किया।
  • COVID-19 योद्धाओं को हवाई सलामी देने के लिए भारतीय वायु सेना के Su-30 MKI विमानों ने मुंबई के ऊपर फ्लाइपास्ट किया।
  • वायु सेना के Su-30 MKI विमानों ने CoronaWarriors के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुवाहाटी के ऊपर फ्लाइपास्ट किया।
    https://twitter.com/ANI/status/1256834586258010112
  • भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) के पास फूलों की वर्षा कर चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त की।
  • COVID-19 महामारी के खिलाफ लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के पास भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने पुष्प वर्षा की।
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments