HomeUttarakhandAlmoraबड़ी ख़बर: क्वारब के 'डेंजर जोन' से मुक्ति, 1 मई से बहुप्रतीक्षित...

बड़ी ख़बर: क्वारब के ‘डेंजर जोन’ से मुक्ति, 1 मई से बहुप्रतीक्षित लिंक मार्ग

ADVERTISEMENTS

लाखों यात्रियों के लिए एक राहत भरी और बड़ी खबर

  • अनूप सिंह जीना की विशेष रिपोर्ट

CNE REPORTER : पहाड़ों की लाइफलाइन कहे जाने वाले अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक राहत भरी और बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले लंबे समय से मुसीबत का सबब बने क्वारब (Kwarab) डेंजर जोन का अब स्थायी समाधान मिल गया है। बहुप्रतीक्षित क्वारब-चौसली लिंक मार्ग का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है और आगामी 1 मई से इसे विधिवत यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे सीमांत जनपदों को जोड़ने वाला यह मार्ग सामरिक और व्यावहारिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। क्वारब के पास भूस्खलन और लगातार गिरते मलबे के कारण यात्रियों को घंटों जाम और जानलेवा खतरे के बीच फंसना पड़ता था।

NH के सहायक अभियंता प्रदीप जोशी के अनुसार, इस मार्ग को 1 मई से जनता के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि, सड़क पर डामरीकरण (Hot-mix) का कार्य आगे भी जारी रहेगा, लेकिन यातायात के संचालन में अब और देरी नहीं की जाएगी।


क्यों खास है यह लिंक मार्ग? (प्रमुख बिंदु)

  • खतरनाक जोन का विकल्प: यह मार्ग क्वारब के सबसे संवेदनशील डेंजर जोन को पूरी तरह बायपास कर देगा, जिससे यात्रियों को भूस्खलन के खतरे से नहीं जूझना होगा।
  • बजट और निर्माण: इस वैकल्पिक मार्ग के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) प्रांतीय खंड अल्मोड़ा ने 10 करोड़ 23 लाख रुपये की भारी-भरकम डीपीआर (DPR) तैयार की थी।
  • निर्बाध यातायात: जब भी मुख्य राजमार्ग पर निर्माण कार्य या पहाड़ी दरकने के कारण रास्ता बंद होगा, तब यह मार्ग एक बैकअप के रूप में काम करेगा।
  • समय की बचत: जाम की झंझट खत्म होने से अल्मोड़ा से हल्द्वानी और कुमाऊं के ऊपरी इलाकों की दूरी तय करने में समय की बड़ी बचत होगी।

विभाग को भी मिलेगी बड़ी राहत

अभी तक क्वारब डेंजर जोन में सुधारीकरण का काम करना विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। यातायात के भारी दबाव के कारण संबंधित कंपनी और विभाग को काम करने में बाधा आ रही थी। अब लिंक मार्ग खुलने से मुख्य मार्ग पर पहाड़ी के ट्रीटमेंट और चौड़ीकरण का कार्य भी तेजी से और बिना किसी व्यवधान के पूरा किया जा सकेगा।

“जनता की बेसब्री अब खत्म होने वाली है। 1 मई से इस मार्ग के खुलने के बाद पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा के लोगों का सफर न सिर्फ सुरक्षित होगा, बल्कि सुगम भी हो जाएगा।”प्रदीप जोशी, सहायक अभियंता, NH

इस संबंध में सीएनई टीवी में पूर्व प्रसारित समाचार —


ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments