बियरशिबा अल्मोड़ा का 10वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट
CNE REPORTER, अल्मोड़ा: सीबीएसई (CBSE) 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भवानी दत्त परिसर (हीरा डुंगरी) ने एक बार फिर अपनी सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत (100%) रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल छा गया और सफल छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

शिवेश शाह बने स्कूल टॉपर, मेधावियों की लंबी कतार
इस वर्ष विद्यालय के कुल 80 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, जिनमें से अधिकांश ने सम्मानजनक अंक प्राप्त किए हैं। शिवेश शाह ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेधावियों की सूची इस प्रकार है:
- शिवेश शाह: 95%
- सुधांशु शैलाकोटी: 94%
- निकिता कनवाल: 94%
- प्रियांशु बिष्ट: 93%
- आराध्या बिष्ट: 92%
- आद्या: 91%
- अश्विन कुमार: 91%
- दिव्या रावत: 90%
इसके अलावा प्रज्ज्वल जोशी (88%), कनिष्का (88%), साक्षी रावत (88%), एंजेल आस्था हुक्कल (87%), दक्ष बिष्ट (87%), रोहित पाटनी (86%), दिव्यांशु कोहली (85%), शांभवी बिष्ट (85%), यशवर्धन देवरी (84%), हर्षिता मेहरा (84%), शिवम कर्नाटक (82%), मनीषा आर्य (82%) और उर्वशी बिष्ट (82%) ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
अपनी कक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को विद्यालय परिवार द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण क्षण पर विद्यार्थियों की मेहनत और उनके माता-पिता के सहयोग की सराहना की गई।

प्रबंधन ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव तिलक राज तलवार, संस्थापक प्रबंधक निरुपमा भट्ट तलवार, अध्यक्ष निरूपेंद्र तलवार, मुस्कान तलवार, विद्यालय की डायरेक्टर दीपिका विल्सन तथा उप प्रधानाचार्य हरीश कांडपाल सहित समस्त शिक्षकों ने खुशी जाहिर की।
प्रबंधन ने संयुक्त रूप से सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और बच्चों की एकाग्रता का ही परिणाम है कि आज बियरशिबा के सितारे चमक रहे हैं।


