HomeUncategorizedब्रेकिंग न्यूज : एक और स्टाफ नर्स के कोरोना पॉजिटिव होने की...

ब्रेकिंग न्यूज : एक और स्टाफ नर्स के कोरोना पॉजिटिव होने की एम्स ने की पुष्टि, एम्स में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या हुई 5

क्रिएटिव न्यूज एक्सप्रेस ब्यूरो

ADVERTISEMENTSAd

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश ने यहां कार्यरत एक 29 वर्षीया महिला नर्सिंग ऑफिसर की चिकित्सकीय रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आने की पुष्टि कर दी है। एम्स प्रशासन ने हेल्थ केयर वर्कर के संपर्क में आए लोगों को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, बताया गया कि सूची तैयार होने पर ऐहतियात के तौर पर संबंधित लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जाएगा। इसके साथ ही एम्स में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, जिनका आइसोलेशन वार्ड में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।

रविवार को एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत के स्टाफ ऑफिसर डा.मधुर उनियाल की ओर से जारी बयान में बताया गया कि एम्स में परीक्षण के बाद संस्थान की एक महिला नर्सिंग ऑफिसर कोविड पॉजिटिव रही है। यह हमारी स्टाफ नर्स है। उन्होंने बताया कि यह नर्स 15 से 25 अप्रैल तक मेडिसिन आईसीयू में ड्यूटी पर तैनात रही है, जहां पर नैनीताल निवासी कोविड पॉजिटिव महिला को भर्ती किया गया था।

उन्होंने बताया कि इस नर्स को 26 अप्रैल को फीवर की शिकायत हुई थी, जिस पर उसने बिना चिकित्सकिय परीक्षण कराए दवा ली और 29 तक अवकाश पर रही। इसी बीच समस्या बढ़ने पर हेल्थ केयर वर्कर का संस्थान में कोविड टेस्ट कराया गया। जिसकी रिपोर्ट रविवार को कोविड पॉजिटिव पाई गई है। इसके बाद उसे अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है, साथ ही सभी सेफ्टी मेजर्स पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

जुड़िये हमारें व्हाट्सएप्प ग्रुप से,
https://chat.whatsapp.com/
DgdwsJJqlSTGKfpD5GJ6vb

पढिये हमने सबसे पहले पाठकों को दे दी थी इस मामले में जानकारी…

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments