HomeUttarakhandAlmoraन्यूज ब्रेकिंग, उत्तराखंड : यहां उफनाई नदी में कूद गई अल्मोड़ा की...

न्यूज ब्रेकिंग, उत्तराखंड : यहां उफनाई नदी में कूद गई अल्मोड़ा की युवती, हड़कंप

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

अल्मोड़ा की एक युवती अचानक अलकनंदा नदी में आत्महत्या के इरादे से कूद गई। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा—तफरी मच गई। संयोग से नदी की तेज धारा में डूब रही युवती को श्रीनगर पुलिस ने सकुशल बचा लिया और अस्पताल भर्ती करा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जनपद के श्रीनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक युवती नदी की तेज धारा में कूद गई। बताया जा रहा है कि युवती ने अलकनंदा नदी पर बने श्रीनगर जलविद्युत परियोजना की झील में छलांग लगाई थी। जिसके बाद वह चिल्लाने लगी। इस बीच परियोजना से जुड़े कार्मिक उसकी मदद को दौड़े। जिसके बाद सूचना मिलने पर जल पुलिस भी तत्काल पहुंच गई और गोताखोरों ने अपनी जान की बाजी लगा युवती को बचा लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती ने यह कदम प्रेम में विफल होने पर उठाया। वह मूल रूप से अल्मोड़ा की रहने वाली है और गढ़वाल विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर चुकी है। युवती की आयु 24 साल है। युवती को बेस अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है, लेकिन वह काफी मानसिक सदमे में लग रही है।

ज्ञात रहे कि इससे पूर्व भी गत 25 जून को एक युवती ने अलकनंदा में कूद अपनी जान दे दी थी। वह युवती खिर्सू क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। उस युवती को बचाया नहीं जा सका था, लेकिन इस बार जल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती की जान बचा ली। वह नैथाणा पुल के पास से नदी में कूदी थी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments