HomeUttarakhandBageshwarBig News Bageshwar: आमरण अनशन लाया रंग और 74 दिनों से चल...

Big News Bageshwar: आमरण अनशन लाया रंग और 74 दिनों से चल रहा आंदोलन थमा, डीएम व जिला पंचायत अध्यक्ष ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

— करीब एक घंटे की वार्ता से बनी बात
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला पंचायत सदस्यों का 74 दिनों से चल रहा आज आमरण अनशन में तब्दील तो हुआ, मगर अनशन शुरू होने के करीब 3 घण्टे बाद ही आंदोलनकारी सदस्यों की जिला पंचायत अध्यक्ष तथा जिलाधिकारी से वार्ता सफल हो गई और आमरण अनशन पर समाप्त हो गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आंदोलित सदस्यों की मांग के अनुसार सामान्य बजट में हर सदस्य को बराबर बांटने समेत अन्य समस्याओं पर सदन में पारित प्रस्ताव के आधार पर काम करने पर सहमति बनी। इसके बाद जिला पंचाय अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने नवीन परिहार को जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन समाप्त कराया। इसके साथ ही जिला पंचायत में लंबे समय से बना गतिरोध भी समाप्त हो गया है। इससे पहले शुक्रवार को जिपं उपाध्यक्ष समेत सभी आंदोलित आठ सदस्य जिला पंचायत परिसर में पहुंचे। सुबह दस बजे जिपं उपाध्यक्ष ने अपनी मांगों के समर्थन में आमरण अनशन शुरू कर दिया। इसकी भनक लगने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव व जिलाधिकारी विनीत कुमार आंदोलन स्थल पर पहुंचे और वार्ता की।

एक घंटे की वार्ता के बाद तय हुआ कि जिला पंचायत का सामान्य बजट सभी सदस्यों के बराबर बंटेगा। अन्य किसी तरह का गतिरोध सदन की बैठक में दूर होगा। इस बात पर सभी पक्षों में सहमति बन गई। इसके बाद डीएम व जिपं अध्यक्ष ने नवीन परिहार को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। इधर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि आंदोलित सदस्यों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। शनिवार को बैठक है। उसमें सभी सदस्य मिलकर योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गोपा धपोला, रूपा कोरंगा, इंदिरा परिहार, पूजा आर्या, रेखा आर्या, वंदना ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल, हरीश ऐठानी, सहित मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, उपजिलाधिकारी हरिगिरि गोस्वामी,प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी बसंत मेहता, सहित विभिन्न जिलास्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मोजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments