HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा के लक्ष्य सेन से बैडमिंटन जगत में फिर जमाई धाक, अब...

अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन से बैडमिंटन जगत में फिर जमाई धाक, अब डेनमार्ग में करेंगे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
तिथि: 10 सितंबर, 2020

बै​डमिंटन जगत में पिछले पांच सालों से अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में शानदार जीत दर्ज करते आ रहे अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। अब लक्ष्य डेनमार्क में प्रतिष्ठित थॉमस एवं उबेर कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय टीम में उनका चयन हो गया है। इतना ही नहीं डेनमार्क ओपन व डेनमार्क मास्टर्स टूर्नामेंटों के लिए भी भारतीय टीम में उनका चयन हुआ है।
अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने बै​डमिंटन के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल कर खुद को स्थापित किया है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में एक के बाद एक जीत देश को दिलाते हुए देश—प्रदेश व गृह जनपद अल्मोड़ा को नई पहचान दी है। अब आगामी अक्टूबर माह में 3 से 11 तारीख तक आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित थॉमस एवं उबेर कप के लिए अल्मोड़ा निवासी लक्ष्य सेन का भारतीय टीम में चयन हुआ है। लक्ष्य सेन एकल वर्ग की जिम्मेदारी श्रीकांत व पारुपल्ली कश्यप के साथ निभाएंगे। यह जानकारी देते हुए उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि लक्ष्य का चयन सुपर 750 डेनमार्क ओपन व सुपर 750 डेनमार्क मास्टर्स के लिए भी हुआ है। जो डेनमार्क में ही थॉमस एवं उबेर कप के बाद क्रमश: 13 से 18 अक्तूबर तथा 20 से 25 अक्तूबर के मध्य आयोजित होंगे। गौरतलब है कि मार्च 2020 के बाद कोविड—19 के कारण विश्व में कोई भी टूर्नामेंट आयोजित नहीं हो सके। कोविड—19 से पहले लक्ष्य ने अपना आखिरी टूर्नामेंट आल इंग्लैंड खेला। लम्बे अंतराल के बाद प्रस्तावित टूर्नामेंट खेलने के लिए लक्ष्य काफी उत्साहित हैं। वर्तमान में वह प्रकाश पादुकोण अकादमी में कठिन ट्रेनिंंग ले रहे हैं।

लक्ष्य के भारतीय टीम में चयन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार एवं सचिव बीएस मनकोटी समेत गृह जनपद के तमाम लोगों ने अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामना देने वालों में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया, एसएसपी प्रहलाद सिंह मीणा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, अल्मोड़ा बैडमिंटन परिवार के राम अवतार, प्रशांत जोशी, सुरेश कर्नाटक, गोकुल मेहता, एएनएस रजवार, हेम तिवारी, जगमोहन फर्तियल, राकेश जैसवाल, डॉ संतोष बिष्ट, अनिल नैनवाल, जिला खेल अधिकारी सीएल वर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, विजय प्रताप, राजेंद्र तिवारी, जगदीश वर्मा, डॉ. अखिलेश तथा कई खेल प्रेमी शामिल हैं।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments