रुद्रपुर ब्रेकिंग : दक्ष चौराहे के पास झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने कराया चिकित्सालय में भर्ती

0
लालकुआं : नहर में मिला नवजात का शव, पड़ताल में जुटी पुलिस
सांकेतिक फोटो

रुद्रपुर। दक्ष चौराहे के पास गंगापुर रोड स्थित दक्ष चौराहे पर एक लावारिस नवजात बच्ची मिली है। बच्ची को जन्म देने के बाद उसके माता पिता ने लावारिस हाल में दक्ष चौराहे पर छोड़ दिया। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। आज सुबह राहगीरों का ध्यान दक्ष चौराहे पर एक नवजात शिशु की रोने की आवाज ने अपनी ओर आकर्षित किया। आवाज सुनकर लोग एकत्र हो गए और शिशु की खोजबीन करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क किनारे झाड़ियों में एक बच्ची रोते हुए मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर रुद्रपुर कोतवाली और ट्रांजिट कैंप थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

काफी देर तक हुई पूछताछ के बाद जब बच्ची के परिजनों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल गई और भर्ती कर दिया। एसएसआई कुलदीप अधिकारी ने बताया कि बच्ची एक दिन की है। रात में पैदा होने के बाद शायद उसे चौराहे पर छोड़ा गया है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे बच्ची के माता पिता तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

ADVERTISEMENTS