HomeUttarakhandNainitalसोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स द्वारा पत्रकारों की छवि धूमिल करने का आरोप

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स द्वारा पत्रकारों की छवि धूमिल करने का आरोप

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी में पत्रकारों ने SSP नैनीताल से की शिष्टाचार भेंट

पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान सर्वोपरि है- SSP

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। नगर क्षेत्र के पत्रकारों ने कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं यूट्यूब चैनल संचालकों द्वारा पत्रकारों की छवि धूमिल करने एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नैनीताल के बैनर तले मीडिया कर्मियों ने एसएसपी से मुलाकात की।

बुधवार को सर्वेन्द्र बिष्ट जिलाध्यक्ष व भूपेंद्र रावत जिला महामंत्री श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड व हल्द्वानी क्षेत्र के समस्त पत्रकार बंधुओं द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल कार्यालय में उपस्थित होकर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की गई।

इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नैनीताल जिला इकाई द्वारा एक प्रार्थना पत्र/ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में कमल कफलटिया नामक व्यक्ति, जो स्वयं को पत्रकार बताता है, के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया गया।

पत्रकारों ने अवगत कराया कि उक्त व्यक्ति द्वारा स्वयं को पत्रकार बताकर अनुचित गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है तथा कुछ दिन पूर्व एक प्रिंट मीडिया के पत्रकार के साथ बुद्ध पार्क में अभद्रता की गई इस तरह पत्रकार बंधुओं एवं आम जनता के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की जाती है, जिससे सामाजिक वातावरण एवं पत्रकारिता की गरिमा प्रभावित हो रही है।

इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं यूट्यूब चैनल संचालकों द्वारा पत्रकारों की छवि धूमिल करने एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग के विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की मांग की गई।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा व्यक्तिगत लाभ एवं लोकप्रियता प्राप्त करने के उद्देश्य से पत्रकारों के विरुद्ध भ्रामक, अपमानजनक एवं असत्य सामग्री प्रसारित की जा रही है, जिससे पत्रकारों की सामाजिक प्रतिष्ठा एवं मीडिया की विश्वसनीयता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

पत्रकार यूनियन द्वारा निम्नलिखित मांगें रखी गईं—

▪️ ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स एवं यूट्यूब चैनलों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।
▪️ भ्रामक एवं अपमानजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर आईटी एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
▪️ भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
▪️ पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा हेतु ठोस कदम उठाए जाएं।

इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि पत्रकारों की गरिमा को ठेस पहुंचाने, अभद्रता करने अथवा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भ्रामक व अपमानजनक सामग्री प्रसारित करना चिन्ता का विषय है ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे सभी व्यक्तियों/अकाउंट्स की पहचान कर उनके विरुद्ध आईटी एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जनपद में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान सर्वोपरि है, और इसे प्रभावित करने वाले किसी भी तत्व के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments