HomeUttarakhandAlmoraAlmora/Bageshwar: शिविरों में विधिक जानकारियों से रूबरू हुए तमाम लोग, ​विधिक सेवा...

Almora/Bageshwar: शिविरों में विधिक जानकारियों से रूबरू हुए तमाम लोग, ​विधिक सेवा प्राधिकरण का आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर
अल्मोड़ा व बागेश्वर जिलों में में आज तमाम विधिक जानकारियों से कई लोग रूबरू हुए। यह जानकारी विभिन्न स्थानों में लगे विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविरों में दी गई। ये शिविर विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से लगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा: सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के सचिव रवि शंकर ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार आज जनपद अल्मोड़ा के विभिन्न स्थानों में विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पैनल अधिवक्ता और पराविधिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस विधिक जागरूकता शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, निःशुल्क विधिक सहायता, भरण-पोषण, मध्यस्थता, पीड़ित प्रतिकार योजना, लोक अदालत, पोक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम व भ्रूण हत्या समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में आए लोगों से उनकी समस्यायें पूछी गई और समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। यह भी बताया गया कि कोई समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

बागेश्वर: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आम नागरिकों को कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए विशेष अभियान आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शुक्रवार को जिले में स्थापित विभिन्न लीगल एड क्लीनिक और ग्राम सभाओं में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और सिविल जज सीनियर डिविजन त्रिचा रावत ने बताया कि 13 लीगल एंड क्लीनिकों में 255 लोगों को विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान 32 लोगों का सुलह-समझौता, 29 लोगों को नि:शुल्क अधिवक्ता कराए जाने की प्रक्रिया, चार लोगों को मध्यस्थता, 19 लोगों को लोक अदालत, नौ लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों के विषय पर, 144 लोगों को अन्य सरकारी विभागों से संबंधित जानकारी और 18 लोगों को सालसा लीग एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम पोर्टल एवं नालसा लीगल एंड मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि छह ग्राम पंचायतों में लोगों को एकत्र कर दो विधिक साक्षरता, जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। जिसमें 103 लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलाप, सुलह-समझौते, मध्यस्थता और लोक अदालत आदि की जानकारी प्रदान की गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments