देहरादून। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी व उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने विधायक के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था। महिला की शिकायत पर एसीजेएम पंचम की कोर्ट ने विधायक पर दुष्कर्म और रीता नेगी पर मामले को दबाने का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। थाना नेहरू कालोनी में देर रात पुलिस ने विधायक नेगी और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज लिया। इससे पहले पीड़ित महिला की गिरफ्तारी पर शुक्रवार को नैनीताल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। अब मुकदमा दर्ज होने के बाद विधायक और उनकी पत्नी की दिक्कते बढ़ गई हैं।
ADVERTISEMENTS
#UPDATE Uttarakhand: Nehru Colony police station in Dehradun registers FIR against BJP MLA Mahesh Negi and his wife in an alleged sexual harassment case. https://t.co/K70w1Jkawt