अल्मोड़ा : लद्दाख की जांस्कर घाटी के ​छायाचित्रों ने किया अभिभूत, स्लाइड शो

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी अल्मोड़ा द्वारा लद्दाख के जांस्कर घाटी के छाया चित्रों पर आयोजित स्लाइड शो में तमाम मनमोहक छाया चित्रों…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी अल्मोड़ा द्वारा लद्दाख के जांस्कर घाटी के छाया चित्रों पर आयोजित स्लाइड शो में तमाम मनमोहक छाया चित्रों को प्रदर्शित किया गया। हाल ही में लद्दाख क्षेत्र की Zanskar valley का दौरा कर लौटे प्रख्यात छायाकार थ्रीश कपूर ने विविध विषयों पर उपयोगी जानकारी दी।

इस स्लाइड शो में कश्मीर एवं लद्दाख के पठनि टॉप, राम वन, डल झील, सोन मर्ग, द्रास जोजिला पास, द्रास, कारगिल के विह्नगम् दृश्य दिखाये गए। साथ में द्रास और शुरू नदियों का संगम, पदम्, रंगडम्, पूर्ने, पिरिवर गांव के आकर्षक गोम्पा के मनमोहक चित्र प्रदर्शित किये।

कार्यक्रम में थ्रीश कपूर ने युवा छायाकारों को फोटोग्राफी की तकनीकी पक्ष की जानकारी देते हुए इसे अपने व्यवसाय से जोड़ने को प्रोत्साहित किया। संस्था के सचिव जयमित्र सिंह बिष्ट ने भविष्य में शहर आयोजित होने वाली प्रस्तावित फोटोग्राफी पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

उपाध्यक्ष चेतन कपूर ने बेहतर फोटोग्राफी की एडिटिंग की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मनमोहन चौधरी, शरद मेनन, सौरव पांडे, रोहित भट्ट, रमीज़ खान, गौरंगी कपूर, कपिल मल्होत्रा, वैभव जोशी, भास्कर तिवारी, भारत साह, नीरज पंत, वीरेंद्र सिजवाली, गौरव, विभा बिष्ट, राकेश बिष्ट, गोकुल नेगी, भास्कर जोशी, पृथ्वी राज सिंह, राजेंद्र रावत, मोहम्मद रमीज, अविरल सिंह आदि ने प्रतिभाग किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह मिराल ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *