मुंबई। जानी मानी अदाकारा मंदिरा बेदी के परिवार से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का बुधवार सुबह 49 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। मंदिरा बेदी और उनके फैंस के लिए ये खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस राज के निधन पर दुःख जता रहे हैं।