क्राइम ब्रेकिंगससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...
नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...
पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)चोरगलिया। सितारगंज से बाइक पर आ रहे युवक की सितारगंज चोरगलिया मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार सितारगंज से बाइक संख्या Uk 04A C18 97 से चोरगलिया आ रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई वहीं मृतक युवक की शिनाख्त राजेश हलदार पुत्र श्रेया हलदार निवासी गंगापुर चोरगलिया के रूप में हुई है।


पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों की माने तो उक्त घटना सड़क पर बने गड्ढों के कारण हुई जिनसे युवक बाइक संभाल नहीं पाया और खड़े वाहन के पीछे जा टकराया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

