HomeAccidentगंगा में पलटी लोगों से भरी नाव, 4 की मौत; 20 से...

गंगा में पलटी लोगों से भरी नाव, 4 की मौत; 20 से अधिक लापता

UP NEWS | उत्तर प्रदेश के बलिया में सोमवार सुबह गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। 20 से 25 लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बताया जा रहा है कि नाव पर 35 से ज्यादा लोग सवार थे। सभी मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। घाट पर मौजूद नाविकों ने 6 लोगों को नदी से बाहर निकाला है। सभी को अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन के साथ स्थानीय लोग बचाव में जुटे हुए हैं। हादसा फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर घाट पर हुआ है।

मुंडन संस्कार में जा रहे थे सभी लोग

घटनास्थल पर DM रवींद्र कुमार, SP राजकरन नैय्यर सहित कई आलाधिकारी मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। DM ने बताया कि एक ही नाव पर 5 परिवार के लोग शामिल थे। बच्चे के मुंडन संस्कार के कार्यक्रम को कराने के लिए ये परिवार गंगा के उस पार जा रहा था, तभी बीच नदी में ही हादसा हो गया। नाव पलटने के मुख्य कारण का पता नहीं चल सका है। जानकारी ली जा रही है। अब तक शवों की पहचान तक नहीं हो सकी है। खबर अपडेट की जा रही है…बने रहे CNE के साथ…|

Uttarakhand : दोस्त की शादी में शामिल होने आया युवक सरयू नदी में डूबा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments