HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग, रानीखेत : जैनोली के तुषार ने पास की आईएएस परीक्षा

बिग ब्रेकिंग, रानीखेत : जैनोली के तुषार ने पास की आईएएस परीक्षा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

निकटवर्ती जैनोली गांव निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक गोविंद सिंह मेहरा के पुत्र तुषार मेहरा ने आईएएस की मुख्य परीक्षा पास कर ली है। उनकी सफलता से क्षेत्रवासी काफी खुश हैं।

जैनोली निवासी शिक्षक गोविंद सिंह मेहरा के छोटे पुत्र तुषार मेहरा ने आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उनका चयन आईआईटी के लिए हुआ। उन्होंने रुड़की स्थित आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद दिल्ली से आईएएस परीक्षा की तैयारी की। पहले ही प्रयास में उन्होंने आईएएस की मुख्य परीक्षा पास कर ली है। यूपीएससी द्वारा संचालित इस परीक्षा में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 306 वी रैंक हासिल की है। तुषार की मां शोभा मेहरा गृहिणी है। बड़ी बहन चेतना मेहरा कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी केंपस से गणित में पीएचडी कर रही है, जबकि उनके बड़े भाई हर्षित मेहरा एलएलबी कर रहे हैं।

तुषार की इस सफलता के बाद तमाम लोग परिजनों को बधाइयां दे रहे हैं। पिता गोविंद सिंह मेहरा ने कहा कि तुषार का सपना आईएएस बनने का था। इसी कारण उसने आईआईटी के पश्चात अच्छे पैकेज के अवसर मिलने के बावजूद आईएएस की तैयारी की।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments