HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : यहां गांव में फटी जमीन, घरों में पड़ी बड़ी-बड़ी...

Uttarakhand Breaking : यहां गांव में फटी जमीन, घरों में पड़ी बड़ी-बड़ी दरारें

ADVERTISEMENTS

पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य में अजीबोगरीब घटना घटने का सिलसिला जारी है, बीते दिनों ही हरिद्वार जिले में एक चलती बाइक सड़क में समा गई थी अब पिथौरागढ़ जिले में अजीबोगरीब घटना देखने को मिली है यहां मुनस्यारी के सैणराथी गांव के ऊपरी हिस्से में जमीन फट गई है। जी हां सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है।

बड़ी ख़बर : सीएम कार्यालय ने सीडीओ से मांगी जांच आख्या, यह है पूरा मामला….

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले में मूसलाधार बारिश से मुनस्यारी के सैणराथी गांव के ऊपरी हिस्से में जमीन फट गई है। गांव के एक बड़े भूभाग में जमीन पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इन दरारों की चौड़ाई कुछ स्थानों पर 15 सेंटीमीटर से भी अधिक है। जमीन दरकने से खतरे की जद में आए गिरगांव और भंडारीगांव में मकान टुकड़ों में तब्दील हो रहे हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग में स्थित गिरगांव और भंडारीगांव में पिछले एक माह से जमीन दरक रही है। जाकुला नदी से लेकर गांव तक जमीन धंसने से मकान धीरे-धीरे टूटकर कई हिस्सों में बंट रहे हैं। प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करा दिया है।

Uttarakhand : हरदा की स्याही में तेजाब मिलाकर पोस्ट से राजनीति में हलचल, आखिर कौन कर रहा साज़िश

घरों और खेतों में दरारें पड़ने से ग्रामीण चिंतित हैं। इसी गांव के ठीक सामने स्थित सैणराथी के खेता तोक में भी आपदा ने दस्तक दी है। पिछले कई दिनों से तेज बारिश के कारण यहां जमीन में 20 से 50 मीटर लंबी और 15 सेमी चौड़ी दरारें पड़ गई हैं। राजस्व गांव खेता के ऊपरी हिस्से में दरारें पड़ने और भूस्खलन होने से आधा दर्जन मकान खतरे की जद में आ गए हैं।

Uttarakhand : 30 सितम्बर तक 13 जिलों में आयोजित होंगे 240 स्वरोजगार शिविर, ऐसे मिलेगा फायदा

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जमीन की सुरक्षा के इंतजाम करने और उचित मुआवजे की मांग की है। एसडीएम मुनस्यारी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि आपदा प्रभावित गांवों में राजस्व टीम को भेजा गया है। जो मकान खतरे की जद में आए हैं उन परिवारों को शिफ्ट किया गया है। शीघ्र ही क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वेक्षण किया जाएगा। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments