HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा के एडवोकेट रोहित कार्की बने भारतीय व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश...

अल्मोड़ा के एडवोकेट रोहित कार्की बने भारतीय व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश विधिक सलाहकार

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने की नियुक्ति

व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के युवा अधिवक्ता एवं समाजसेवी रोहित कार्की को भारतीय व्यापार मंडल (रजि.) उत्तराखंड का प्रदेश विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा की संस्तुति पर किया है।

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

नियुक्ति की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने विश्वास व्यक्त किया कि रोहित कार्की अपने विधिक अनुभव का लाभ संगठन को प्रदान करते हुए व्यापारियों के हितों की प्रभावी पैरवी करेंगे तथा संगठन को प्रदेशभर में और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पत्रकारिता, विधि और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका

रोहित कार्की लंबे समय से सामाजिक, विधिक एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। वर्ष 2012 में उन्हें इंडियन फेडरेशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स, नई दिल्ली की उत्तराखंड इकाई में अल्मोड़ा जनपद का जिला संयोजक नियुक्त किया गया था। इसके अलावा उन्होंने उत्तरांचल संचेतना समाचार पत्र में संपादकीय दायित्व तथा दैनिक इंडिया वार्ता में जिला प्रभारी के रूप में भी कार्य किया है।

कला, खेल और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान

रोहित कार्की ने सामाजिक सेवा के साथ-साथ कला, खेल एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। वे स्वैच्छिक रक्तदान संघ, अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष, अल्मोड़ा बॉडी बिल्डिंग एवं पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव तथा जिला योग प्रशिक्षित संगठन के जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

प्रदेश की प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वे कई वर्षों से स्टेट लेवल डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराते रहे हैं, जिससे अनेक युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला है।

सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बनाई अलग पहचान

रोहित कार्की का जुड़ाव सांस्कृतिक गतिविधियों से भी रहा है। वर्ष 2003 में वे श्यामक डावर इंस्टीट्यूट, मुंबई के छात्र रहे। वर्ष 2010 में उनके निर्देशन में तैयार कलाकारों ने इंडिया गॉट टैलेंट के मंच पर उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत की प्रस्तुति देकर प्रतिभाग किया।

इसके अतिरिक्त वर्ष 2008 में देहरादून में आयोजित राज्य स्थापना दिवस के आठवें स्थापना समारोह में उन्होंने सह-निर्देशक की भूमिका निभाई। वहीं वर्ष 2010 में महाकुंभ हरिद्वार के दौरान आयोजित “स्वर गंगा” कार्यक्रम में “कहे कबीरा” नाटक का सफल निर्देशन किया। उनके निर्देशन में बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म को प्रथम कुमाऊँनी फिल्म महोत्सव, नैनीताल में भी काफी सराहना मिली।

वर्तमान में पार्षद और प्रेस क्लब के विधिक सलाहकार

वर्तमान में रोहित कार्की नगर निगम अल्मोड़ा के वार्ड संख्या-19 बमनखोला से पार्षद हैं। कुछ माह पूर्व प्रेस क्लब अल्मोड़ा ने भी उन्हें अपना विधिक सलाहकार मनोनीत किया था।

रोहित कार्की के प्रदेश विधिक सलाहकार बनने पर भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल, प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम गोपाल गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव जैन, राष्ट्रीय महामंत्री जेड.आर. रब्बानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सरोज शर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। हम सी.एन.ई. मीडिया हाऊस (CNE MEDIA HOUSE) की ओर से इस उपलब्धि पर एडवोकेट कार्की को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments