HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: आखिर 17 साल में पुलिस के हत्थे चढ़ा मफरूर आरोपी,...

Almora Breaking: आखिर 17 साल में पुलिस के हत्थे चढ़ा मफरूर आरोपी, म​थुरा से गिरफ्तार कर लाई पुलिस

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
करीब 17 साल से मफरूर चल रहा आरोपी आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। रानीखेत थाना पुलिस इस आरोपी को मथुरा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर ले आई।

ADVERTISEMENTSAd

इसी क्रम में वर्ष 2003 से मफरूर चल रहे आरोपी महेंद्र जोशी उर्फ महेंद्र जोगी पुत्र बिशराम जोगी, निवासी ग्राम खरोट, थाना कोसीकलां, जनपद मथुरा, उत्तर प्रदेश की पुलिस को तलाश थी। इसकी सुरागरसी/गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक रानीखेत राजेश कुमार यादव ने वरिष्ठ उप निरीक्षक फ़िरोज़ आलम के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना की गई। पुलिस टीम ने मफरूर महेंद्र जोशी की काफी तलाश की। जिसमें पुलिस टीम को सफलता​ मिली और गत दिवस आरोपी को उसके घर ग्राम खरोट (मथुरा) से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे यहां लाकर आज पुलिस न्यायालय में पेश कर रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक फिरोज आलम, कांस्टेबिल बलराम सिंह व राकेश भट्ट शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देश पर जिले में पुलिस द्वारा वांछित, मफरूर व वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है।

एक हजार रुपये का इनाम

मफरूर आरोपी को गिरफ्तार कर लाने वाली पुलिस को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने उत्सावर्धन के लिए एक हजार रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने पुलिस टीम की कार्रवाई की प्रशंसा की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments