दुःखद उत्तराखंड : बेटे के अंतिम संस्कार से लौटे पिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

0
हल्द्वानी : कमरे में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, उसमें सोया था परिवार
सांकेतिक फोटो

हरिद्वार। यहां बेटे की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार कर लौटे पिता ने कुछ ही घंटों बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये दिल दहला देने वाली घटना हरिद्वार नगर कोतवाली के काशीपुरा इलाके की है। बेटे और पिता की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बेटा पैरालाइसिस की बीमारी से जूझ रहा था और आज सुबह उसकी उसकी मौत हो गई। इस सदमे को पिता बर्दाश्त नहीं कर पाए और ये कदम उठा लिया।


ADVERTISEMENTS

बड़ी खबर : उत्तराखंड में एक हफ्ते और बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, आदेश जारी

पुलिस के मुताबिक काशीपुरा निवासी का रंजीत बेटा 14 वर्षीय बेटा पैरालाइसिस की बीमारी झेल रहा था और वह रंजीत का इकलौता बेटा था। रंजीत रानीपुर मोड़ के पास एक दुकान पर काम करता था। इकलौते बेटे की मौत के बाद रंजीत ने उसके अंतिम संस्कार से आकर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Big Breaking : ​फिर चर्चा में नशा मुक्ति केंद्र, इस बार 12 लड़के खिड़की तोड़ हुए फरार

बेटे की मौत के बाद पिता के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। एसएसआई नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, प्रथम दृष्टया बेटे की मौत के सदमे में रंजीत ने खुदकुशी की है।

बड़ी खबर (उत्तराखंड) : कुमाऊं में डेंगू की दस्तक, यहां मिला पहला मामला

उत्तराखंड : यहां सड़क पर आ गया पूरा पहाड़, लोगों ने भागकर बचाई जान, देखें विडियो

ADVERTISEMENTS