देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के सभी विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

देखिए पूरा VIDEO

छात्र 10वीं और 12वीं का रिजल्ट उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट- uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in ऑनलाइन देख सकते हैं।
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2021 का परीक्षाफल, परिषदीय कार्यालय रामनगर जनपद नैनीताल से घोषित किया।
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2021 का परीक्षाफल 99.09 प्रतिशत रहा तथा इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2021 का परीक्षाफल 99.50 प्रतिशत रहा। परिणाम उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in ऑनलाइन देख सकते हैं।
परीक्षा फल से असंतुष्ट छात्र 1 महीने के अंदर आवेदन कर सकते हैं परिस्थितियां अनुकूल होने पर उनकी परीक्षा कराई जाएगी। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈
यहां चेक करें अपना रिजल्ट Click Now
हाईस्कूल परीक्षा 2021 में 147725 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें से 146386 उत्तीर्ण घोषित हुए।
कुल परीक्षाफल 99.09 प्रतिशत रहा जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.30 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.86 रहा।
- 23688 परीक्षार्थी सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए हैं।
- 76768 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
- 45589 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
इण्टरमीडिएट परीक्षा 2021 में 121705 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें से 121171 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए।
कुल परीक्षाफल 99.56 प्रतिशत रहा जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.40 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.71 रहा।
- 20955 परीक्षार्थी सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए हैं।
- 63901 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
- 33571 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
आपको बता दे कि 9वीं व 11वीं कक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर ही हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट तैयार हुआ है। इस वर्ष हाईस्कूल में 1 लाख 48 हजार 350 छात्र शामिल होने थे, जबकि इंटरमीडिएट में 1 लाख 22 हजार 198 छात्रों को परीक्षा देनी थी। लेकिन मार्च-अप्रैल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड विद्यालय परिषद ने परीक्षा रद्द कर दी थी। 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद, छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मार्कशीट प्राप्त करनी होगी।
लालकुआं : दही को लेकर हुआ विवाद, शराबी ने बदल दिया स्वीट हाउस का नक्शा, देखें तस्वीरें
Job: युवाओं के लिए रेलवे में बंपर भर्ती, 1664 पदों पर निकली वैकेंसी, इस तारीख से आवेदन शुरू

