HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: जिला पंचायत परिसर में सेनेटाइजेशन कार्य के दृष्टिगत आंदोलन कल...

Bageshwar News: जिला पंचायत परिसर में सेनेटाइजेशन कार्य के दृष्टिगत आंदोलन कल तक स्थगित, अध्यक्ष ने आंदोलन को समाप्त बता डाला, तो उपाध्यक्ष ने किया इंकार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

नवीन परिहार, उपाध्यक्ष जिला पंचायत, बागेश्वर।
🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

विगत 26 दिनों से जिला पंचायत परिसर में वित्तीय अनियमितता की जांच करने की मांग और बजट के असमान वितरण के खिलाफ आंदोलित जिला पंचायत के नौ सदस्यों ने अपना आंदोलन स्थगित किया है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने जिला पंचायत परिसर को सेनिटाइजेशन कार्य के लिए आंदोलन स्थगित करने का अनुरोध किया है। इसी अनुरोध पर आंदोलन स्थगित किया गया है। इस मामले पर एक तरफ जिला पंचायत अध्यक्ष का कहा है कि सदस्यों ने आंदोलन समाप्त कर दिया है, इसके लिए उन्होंने सदस्यों का धन्यवाद करते हुए उनके कदम को स्वागत योग्य बताया है, जबकि दूसरी तरफ जिला पंचायत के उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने कहना है कि आंदोलन समाप्त नहीं किया है, बल्कि अपर मुख्य अधिकारी ने अनुरोध पर रविवार तक स्थगित किया है। इसके बाद सोमवार से आंदोलन पूर्ववत जारी रहेगा।
मालूम हो कि विगत 15 जून से जिला पंचायत के 9 सदस्यों का जिला पंचायत परिसर में आंदोलन चल रहा है। अपर मुख्य अधिकारी कार्यालय परिसर में सेनिटाइजेशन किये जाने के अनुरोध पर रविवार तक टाल रखा है।
आज जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव द्वारा बिना पड़ताल के एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने जिला पंचायत के उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों के आंदोलन समाप्त करने के निर्णय को स्वागत योग्य बता डाला। उन्होंने लिखा है कि कार्यालय पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि दो दिन से आंदोलनकारी सदस्य धरने पर नहीं बैठे हैं और पूरी जानकारी लेने पर पता चला कि उन्होंने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। यह भी कहा है कि अब वे चाहेंगी कि सभी आंदोलित सदस्य विकास की बात करेंगे।
दूसरी ओर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार से आंदोलन समाप्त होने की बात कही गई, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि एएमए के परिसर में सेनिटाइजेशन कार्य को देखते हुए इसके रविवार तक स्थगित किया गया है। सोमवार से आंदोलन पूर्ववत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन को 26 दिन हो गए, केवल 3 दिन अध्यक्ष केवल वार्ता को आयी। उन्होंने कार्यालय बैठना ही छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जब तक धनराशि का समान वितरण नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन समाप्त नही होगा। बल्कि और भी तेज होगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments